Rampur Police Encounter: हिस्ट्रीशीटर गौकश नदीम पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
Rampur Police Update: रामपुर के मिलक में पुलिस मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर आरोपी नदीम पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार हुआ। तमंचा, कारतूस, पशु काटने के उपकरण और टेंपो बरामद, साथी फरार।
Rampur Police Encounter: थाना मिलक पुलिस ने चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान नदीम पुत्र लतीफ निवासी ग्राम भैसौड़ी, थाना मिलक के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी गौवंशीय पशु के वध की फिराक में था। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर की रात गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भौनकपुर से कुंदनपुर जाने वाले रास्ते पर नहर की पुलिया के पास एक टेंपो में दो व्यक्ति गौवंशीय पशु के वध की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर मिलक पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
पुलिस पर फायरिंग का दावा, एक आरोपी अंधेरे में फरार
पुलिस के मुताबिक टीम को देखते ही आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें नदीम के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, नाल में फंसा खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इसके अलावा रामपुर पुलिस ने पशु काटने के उपकरणों में कुल्हाड़ी, लकड़ी का गुटका, चापड़, चार छुरी, दो रेती और तीन प्लास्टिक के कट्टे बरामद किए हैं। मौके से एक टेंपो भी बरामद हुआ है।
यह भी पढ़ें- 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
हिस्ट्रीशीटर नदीम पर कई मुकदमे, फरार साथी की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार नदीम थाना मिलक का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ रामपुर के अलावा बिजनौर और बहराइच में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, लूट और गोवध से संबंधित धाराओं में भी मुकदमे दर्ज हैं।
मामले में थाना मिलक पर मु0अ0सं0 314/2026 के तहत धारा 109(1), 3(5) बीएनएस तथा 3/25/27 आयुध अधिनियम में नदीम और उसके फरार साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

[…] […]