सोनभद्र : नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में बालिकाओं को किया गया जागरूक

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

घोरावल (सोनभद्र)। प्राथमिक विद्यालय हिरनखुरी में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के प्रभारी सुनील कुमार मौर्य ने नारी शक्ति अधिनियम के उद्देश्य पर बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, उनकी भूमिका को सुदृढ़ करने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही बालिकाओं को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया और जिन अभिभावकों की बेटियां प्रतिदिन स्कूल आती हैं, उन्हें सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने बारी-बारी से अपने विचार रखे और बच्चों को जागरूक किया। बताया गया कि यह नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम 16 अप्रैल, 17 अप्रैल और 20 अप्रैल तक पूरे उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सशक्त नारी, समृद्ध भारत और विकसित भारत में महिलाओं की भूमिका जैसे विषयों पर विशेष चर्चा की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.