सोनभद्र: नुक्कड़ नाटक से गूंजा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश, जागरूक हुए लोग

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत 16 अप्रैल को “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और “कन्या भ्रूण हत्या” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आदर्श इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस नाटक में रानी, आरुषि, अदिति, उजमा और नंदिनी सहित छात्राओं ने प्रमुख भूमिका निभाई और समाज को बेटियों के महत्व का संदेश दिया। कार्यक्रम नगर के बढ़ौली चौराहा और शीतला मंदिर चौराहा पर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने नाटक देखा।कार्यक्रम का आयोजन महिला थाना प्रभारी सविता सरोज, चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक मुकेश सिंह और आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर चाइल्ड हेल्पलाइन से सीमा शर्मा, अमन सोनकर, रविन्द्र कुमार तथा विद्यालय के डॉ. मंजू सिंह, शिवमणि और विनीत कुमार पांडेय का सहयोग रहा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से राहगीरों को जागरूक कर समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.