भिवानी में शादी समारोह में रोहित धनखड़ की पिटाई कर हत्या, नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियन थे

रोहतक। पावरलिफ्टिंग में सात बार के नेशनल विजेता रोहित धनखड़ की भिवानी में एक शादी समारोह के दौरान तिगड़ाना गांव के युवकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। रोहित वर्तमान में रोहतक के सेक्टर-चार जिमखाना क्लब में जिम ट्रेनर के रूप में कार्यरत थे।

जानकारी के अनुसार, रोहित अपने दोस्त जतिन (गांव बौंदकला) के साथ शुक्रवार को उसकी बहन की ननद की शादी में शगुन देने भिवानी के गांव रिवाड़ी खेड़ा पहुंचे थे। शादी समारोह के दौरान तिगड़ाना गांव से बारात आई। बताया गया है कि बारात में शामिल कुछ युवकों ने लड़कियों के नजदीक अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसके चलते रोहित ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसी विवाद के दौरान उन पर हमला कर दिया गया और गंभीर रूप से पीट-पीटकर उन्हें मार डाला गया।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी युवकों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.