श्री श्याम मंदिर में भक्त शिरोमणि महावीर प्रसाद जी की पुण्यतिथि पर धार्मिक आयोजन
रात्रि जागरण में भजनों पर झूमे श्रद्धालु, हवन यज्ञ के बाद लगा भंडारा_
ऐलनाबाद, 24 अगस्त (एम पी भार्गव): श्री श्याम बाबा की असीम कृपा एवं पूजनीय गुरु महाराज के आशीर्वाद से भक्त शिरोमणि श्री महावीर प्रसाद जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्री श्याम परिवार, ऐलनाबाद एवं श्री श्याम उत्सव कमेटी द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के तहत 23 अगस्त, रविवार को रात्रि 9:15 बजे से श्री श्याम बाबा का भव्य जागरण, शहर के ममेरा रोड स्थित सिद्ध पीठ श्री श्याम मंदिर में आयोजित किया गया। जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक मंगल गुर्जर एवं जयपाल स्वामी ने श्री श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर किया। कार्यक्रम में पवन म्यूजिकल ग्रुप, सिरसा द्वारा भी अपनी सेवाएं प्रदान की गईं।
इसके उपरांत 24 अगस्त, सोमवार को सुबह 8:15 बजे हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। इसके बाद सुबह 10:15 बजे भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का आयोजन सिद्धपीठ श्री श्याम मंदिर खाटू धाम, ममेरां रोड, ऐलनाबाद में किया गया।
