रामपुर: मिलक नगर पालिका सिर्फ अपने लिए टॉयलेट की व्यवस्था कर रही है, तो इन महिलाओं का क्या होगा?

रामपुर: मिलक साप्ताहिक बाजार में स्थित शौचालय में ताला लगा हुआ है, जिससे महिलाओं को खुले में शौच जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यह शौचालय लंबे समय से बंद पड़ा है, जिससे यहां आने वाली महिलाएं अत्यधिक परेशान हैं। रोज़ाना महिलाएं इस शौचालय का ताला देखकर लौट जाती हैं, और कई बार मजबूरी में उन्हें खुले स्थानों पर शौच करना पड़ता है, जो एक निंदनीय और सोचनीय विषय है।

 

 

वहीं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता और शौचालय की व्यवस्था के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, और हर घर में शौचालय बनाने की योजना को आगे बढ़ाया है। इसके बावजूद, मिलक नगर पालिका इस मुद्दे पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है।

मिलक साप्ताहिक बाजार में स्थित इस शौचालय का ताला कई दिनों से बंद पड़ा है। महिलाएं सोच और शौच के लिए यहां आती हैं, लेकिन ताले को देखकर मायूस होकर वापस लौट जाती हैं। कुछ गरीब और मासूम महिलाएं खुले में शौच करने को मजबूर हैं, जो सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी चिंता का विषय है।

मिलक नगर पालिका की इस लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। अब यह देखना होगा कि क्या मिलक नगर पालिका और प्रशासन इस मुद्दे का संज्ञान लेते हैं और महिलाओं के लिए जल्द ही उचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.