अलवर के सोनावा की डूंगरी में शिव मंदिर पर विवाद

स्थानीय लोग पूजा-पाठ के लिए रास्ता और प्रवेश की अनुमति की मांग कर रहे हैं

अलवर: सोनावा की डूंगरी स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर हाल ही में विवाद उत्पन्न हुआ है। सोनावा निवासी लोगों का कहना है कि वे कई सालों से इस मंदिर में पूजा अर्चना करते आ रहे हैं, लेकिन अब नर्सरी वाले मंदिर में जाने से रोक रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नर्सरी वाले यह कहते हैं कि यह स्थान उनकी है और मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं देंगे। साथ ही, वे रास्ता देने से भी इंकार कर रहे हैं और मंदिर में गेट लगाने की अनुमति भी नहीं दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने मंदिर में आवश्यक कार्यों के लिए चंदा जुटाकर मजदूर भी लगाए थे, लेकिन नर्सरी के कुछ लोगों ने आकर मजदूरों के औजार छीनकर काम रोक दिया। स्थानीय लोग अब मांग कर रहे हैं कि मंदिर में पूजा और आने-जाने के लिए एक रास्ता दिया जाए, ताकि महिलाओं को सत्संग के लिए जाने में कोई समस्या न हो।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.