रामपुर: किसानों ने खाद की किल्लत और कालाबाजारी का मुद्दा उठाया, समय पर आपूर्ति का मिला आश्वासन
रामपुर में किसानों ने खाद की कमी और कालाबाजारी को लेकर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने समय पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की, जिस पर संबंधित अधिकारी ने आश्वासन दिया कि सभी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाएगी और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
रामपुर मे शिवम मलिक सहाय निबंध को ज्ञापन दिया गया और अवगत कराया गया कि किसानों को खाद की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है खाद की कालाबाजारी रोकी जाए और किसानों को खाद की समय पर उपलब्ध कराया जाए, जिस पर शिवम मलिक ने आश्वासन दिया सभी किसानों को समय से खाद समितियां पर उपलब्ध कराई जा रही है कोई भी किसी तरीके की दिक्कत किसानों को नहीं आएगी और पूरा सहयोग किसानों के हित में रहेगा, इस मौके पर सुरजीत सिंह खुशवंत बाजवा नारायण सिंह कमलजीत सिंह मनिंदर सिंह सेवा सिंह मनजीत सिंह मनिंदर सिंह मौजूद रहे.
