वाराणसी: आईपीएल सट्टेबाजी केस में 11 आरोपितों को राहत

  • वाराणसी ब्यूरो

वाराणसी। करोड़ों रुपये की कथित ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाजी के मामले में गिरफ्तार 11 आरोपितों को अदालत से जमानत मिल गई है। जिला जज की अदालत ने सभी आरोपितों को 50-50 हजार रुपये की दो-दो जमानतें एवं बंधपत्र दाखिल करने की शर्त पर रिहा करने का आदेश दिया। बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी, अनुज यादव और आदित्य वर्मा ने पैरवी की।

अभियोजन के मुताबिक, 1 जून 2026 को कैंट थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि टकटकपुर स्थित सिद्धी हाईट्स के बेसमेंट में ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाजी का संचालन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 11 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस का आरोप है कि आरोपी “आरडी डिजिटल” नाम से एड एजेंसी संचालित कर सोशल मीडिया के जरिए बेटिंग वेबसाइटों का प्रचार-प्रसार करते थे और लोगों को आईडी उपलब्ध कराकर सट्टेबाजी से जोड़ते थे।

जांच के दौरान पुलिस को फर्जी नाम-पते से संचालित कई सोशल मीडिया अकाउंट और पेज भी मिले। छापेमारी में 17 मोबाइल फोन, 10 लैपटॉप और 1350 रुपये नकद बरामद किए गए। इसके बाद सभी आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया था। अब अदालत से जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.