रामपुर: सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान, रामपुर

रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील शाहबाद में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.