गाजियाबाद पुलिस की फरीदाबाद में रेड, पाकिस्तान जासूसी गैंग का सदस्य गिरफ्तार

  • रिपोर्ट: नीरज मित्तल

गाजियाबाद/फरीदाबाद। गाजियाबाद पुलिस ने फरीदाबाद में छापेमारी कर पाकिस्तान से जुड़े एक जासूसी गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी नौशाद बताया जा रहा है, जो फरीदाबाद के नचोली गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान चला रहा था।

पुलिस के अनुसार नौशाद पाकिस्तान के सुहेल गैंग से जुड़ा हुआ है और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था। गुप्त सूचना के आधार पर गाजियाबाद पुलिस की टीम ने फरीदाबाद में रेड कर उसे दबोच लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से पेट्रोल पंप के पास अपनी दुकान की आड़ में रहकर गतिविधियां संचालित कर रहा था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.