सोनभद्र: भाजपा पदाधिकारियों के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, बभनी में कार्यकर्ताओं ने दिखाया उत्साह

रिपोर्ट: अजीत पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र)। बभनी में नव निर्वाचित भाजपा जिला महामंत्री शारदा खरवार और जिला मंत्री सुषमा गौड़ के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और बाजे-गाजे के साथ फूल-मालाएं पहनाकर दोनों पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। जिंदाबाद के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।

स्वागत कार्यक्रम के बाद बभनी स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए शारदा खरवार ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि हर कार्यकर्ता की समस्या को अपनी समस्या मानकर उसका समाधान किया जाएगा।

वहीं, जिला मंत्री सुषमा गौड़ ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं और लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.