रामपुर में बेटी की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, सिविल लाइंस पुलिस ने भेजा जेल
हत्या के बाद शव दफनाने का आरोप, वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद
- रिपोर्ट: शाहबाज़ खां
Rampur: रामपुर में अपनी ही बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। थाना सिविल लाइंस पुलिस ने पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए मामले में प्रकाश में आए अभियुक्त हबीब अहमद पुत्र मोहम्मद नबी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, वादी की पत्नी के परिजनों द्वारा उसकी हत्या कर शव को दफना दिए जाने के संबंध में अभियोग दर्ज कराया गया था। विवेचना के दौरान मामले में हबीब अहमद का नाम प्रकाश में आया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।
