रामपुर एएसपी ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुन दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र निस्तारण के निर्देश
- रिपोर्ट: शाहबाज़ खां
Rampur: रामपुर अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय में प्रतिदिन की तरह जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। इस दौरान विभिन्न मामलों को लेकर पहुंचे लोगों ने अपर पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।
शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने के निर्देश
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जाए और शिकायतों के निस्तारण में आवश्यक कार्रवाई की जाए।
