उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के वेस्ट जोन के समन्वयक मनोनीत होने पर मोइन हसन खां पठान को दी बधाई, कांग्रेस को मिलेगी मजबूती: नोमान खां एडवोकेट
Rampur: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के वेस्ट जोन के नवनियुक्त समन्वयक (कोऑर्डिनेटर) मोइन हसन खां पठान के आवास पर पहुँचकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई व मुबारकबाद दी।
गौरतलब है कि यह महत्वपूर्ण नियुक्ति कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय मीडिया चेयरमैन पवन खेड़ा के निर्देश पर की गई है। मोइन हसन खां पठान की इस नियुक्ति से वेस्ट जोन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हर्ष का माहौल है।
इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष नोमान खां एडवोकेट ने नवनियुक्त समन्वयक को बधाई देते हुए कहा, “मोइन हसन खां पठान को यह जिम्मेदारी मिलने से वेस्ट यूपी में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर बेहद मजबूती मिलेगी।
सोशल मीडिया और मीडिया के विभिन्न मंचों पर अब कांग्रेस का पक्ष और भी ज्यादा मजबूती व प्रखरता के साथ रखा जाएगा। उनकी सक्रियता से युवाओं और मीडिया टीम में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।
“मुबारकबाद देने वालों में मुख्य रूप से मुसर्रत अली खां,आसिम एजाज,मनी कपूर,जगमोहन मोना,सुहैल खां अन्य उपस्थित रहे भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मोइन हसन खां पठान का मुंह मीठा कराकर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की गई।
