112 आपातकाल सेवा की महिला कर्मियों का विरोध प्रदर्शन जारी, हटाए गए एडीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में डायल 112 में तैनात महिला संविदाकर्मियों के हंगामा अभी भी जारी है। जिसके बाद एडीजी अशोक सिंह को हटाकर उनकी जिम्मेदारी आईपीएस नीरा रावत सौंपी गई है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल-112 में संविदा पर काम कर रहीं महिला कर्मचारियों ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने लगीं तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसे लेकर जमकर बवाल हुआ। मामला राजनैतिक रंग भी लेने लगा जब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा।

बता दें कि मामलें 112 मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पर और सड़क जाम करने व शासन विरोधी नारों को लेकर मुकदमा दर्ज किया है। जिनमें 5 नामजद महिला कर्मी हर्षिता कश्यप,पूजा सिंह, रीना शर्मा,मंजू सोनी,शशि, व 150 से 200 अज्ञात महिला कर्मीयो नाम शामिल है। आज भी ईको गार्डेन में महिला कर्मीयो का प्रदर्शन जारी है।

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.