इलेक्ट्रॉनिक के शोरूम में चोरों ने बोला धावा, शोरूम में रखे 7 एलईडी टीवी उड़ा ले गए शातिर चोर

सिकंदराबाद। नगर में चोरों का बोलबाला बढ़ता ही जा रहा है| पुलिस को एक बार फिर चुनौती देते हुए हाइवे स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक के शोरूम से शटर तोड़कर शातिर चोरों ने शोरूम से सात एलईडी ले उड़े। हाईवे 34 टीचर कॉलोनी स्थित एक शोरूम में चोरों ने धाबा बोल दिया। पीड़ित सतीश सैनी ने बताया कि वह हर रोज की तरह दुकान बंद कर शोरूम के ऊपर ही अपने आवास पर सोने चले गए थे।सुबह जब कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें देखा कि शटर टूटा हुआ है| इसकी सूचना उन्होंने दुकान मालिक को दी दुकान का शटर टूटा देखकर उनके होश उड़ गए| पीड़ित ने बताया कि दुकान में शोरूम में चोर 7 एलईडी व डीवीआर को ले उड़े , जिससे उनका लगभग दो लाख रुपये क़ीमत के सामान की चोरी की सूचना तत्काल दुकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी| मौके पर पुलिस ने पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चोरों की छानबीन शुरू कर दी| मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी को बुलाया गया। जानकारी के अनुसार पास में ही एक मोहित मुस्कान इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम में भी चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके । सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज को लेकर चोरों की निशानदेही करनी शुरू कर दी है। जल्दी ही चोरों को गिरफ़्तार कर चोरी का खुलासा कर दिया जायेगा ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.