आसपुर चौराहे पर पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान, नाबालिगों को बाइक चलाने पर दी सख्त चेतावनी 🚨

एटा:- थाना मलावन क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार की शाम आसपुर चौराहे पर चौकी इंचार्ज सैंथरी निश्चल सोलंकी ने पुलिस फोर्स के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया । इस दौरान पुलिस टीम ने आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की और संदिग्ध वाहनों पर विशेष नजर रखी। चेकिंग के दौरान कई मोटरसाइकिल चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।
अभियान के दौरान कुछ नाबालिग बच्चे भी मोटरसाइकिल चलाते हुए पाए गए। इस पर पुलिस ने उन्हें रोककर समझाया और भविष्य में ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी। साथ ही उनके परिजनों को फोन कर अवगत कराया गया और नाबालिग बच्चों को मोटरसाइकिल न देने के लिए कहा गया।
चौकी इंचार्ज सैंथरी ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। लोगों से अपील की गई कि यातायात नियमों का पालन करें और नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.