Nayab Singh Saini: गुरुपर्व पर स्वर्ण मंदिर पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को बताया सरकार का मार्गदर्शक

Nayab Singh Saini Golden Temple Amritsar: गुरुपर्व के पावन अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में माथा टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-शांति, खुशहाली एवं समृद्धि के लिए अरदास की।

केसरी दस्तार और गले में सिरोपा धारण कर मुख्यमंत्री ने पूरी श्रद्धा के साथ गुरु घर में नतमस्तक होकर मत्था टेका। दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने हरियाणा, पंजाब सहित पूरे देश के लोगों को गुरुपर्व की लख-लख बधाइयां और शुभकामनाएं दीं।

NH-34 Development: रंग-बिरंगी पेंटिंग से बदलेगी हाईवे की तस्वीर, स्वच्छता और सुंदरता पर NHAI का जोर

गुरु नानक देव जी का संदेश आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में पहुंचकर मन को असीम शांति और नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को याद करते हुए कहा कि गुरु साहिब का दिया संदेश ‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको’ आज भी पूरी दुनिया को मानवता और सेवा का रास्ता दिखाता है।

nayab-singh-saini-golden-temple-amritsar

उन्होंने कहा कि इस संदेश का अर्थ ईमानदारी से मेहनत करना, ईश्वर का नाम जपना और जरूरतमंदों के साथ मिल-बांटकर खाना है। ये सिद्धांत समाज में समानता, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं।

गुरु साहिब की शिक्षाओं पर चल रही हरियाणा सरकार: CM सैनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार गुरु नानक देव जी की महान शिक्षाओं और आदर्शों को आत्मसात करते हुए जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास समाज के प्रत्येक वर्ग का उत्थान करना और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।

अंत में मुख्यमंत्री ने एक बार फिर सभी देशवासियों को गुरुपर्व की शुभकामनाएं दीं और गुरु साहिब के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति और समर्थक भी मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.