Rampur: सड़क सुरक्षा अभियान के तहत ओवरलोडिंग में 5 वाहन सीज, 40 चालान और 3.24 लाख रुपये जुर्माना वसूला

Rampur Road Safety Drive: सड़क सुरक्षा अभियान के तहत परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान ओवरलोडिंग में पांच वाहन सीज, छह वाहनों का चालान कर 3.24 लाख रुपये जुर्माना वसूला रामपुर मे सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से 21 एवं 22 नवंबर को परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने जनपद में विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।

अभियान के तहत बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने, कारों में काली फिल्म लगाने, मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, रॉन्ग साइड वाहन चलाने तथा मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाकर ले जाने जैसे उल्लंघनों पर कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पांच वाहनों को सीज किया गया तथा छह वाहनों का चालान किया गया। इस कार्रवाई के तहत कुल 3.24 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया।

Rampur: बाल संरक्षण योजनाओं का लाभ पात्र बच्चों तक पहुंचाने के लिए एक माह में कराएं ग्राम स्तरीय बैठकें

एआरटीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी या सामान न ले जाएं और सड़क पर गलत दिशा में वाहन न चलाएं। सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

rampur-road-safety-drive-vehicles-seized

  • Rampur: यातायात निरीक्षक नवनीत सिंह के साथ होरिलाल वर्मा ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया

rampur-road-safety-drive-vehicles-seized

वाहनों पर लगी काली फिल्म उतरवाई गई और उनके विरुद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त ड्रंकन ड्राइव के विरुद्ध कार्यवाही की गई और आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन में 40 चालान किए गए। आम जनता से अपील की जा रही कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट अवश्य लगाए और चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का प्रयोग करें। नशे की हालत में वाहन न चलाए, ओवरस्पीड में वाहन न चलाए तथा यातायात नियमों का पालन करें।

  • Rampur: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर घाटमपुर घाट का स्थलीय निरीक्षण

rampur-road-safety-drive-vehicles-seized

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर घाटमपुर स्थित घाट का डीएम अजय कुमार ड्रिवेदी, sdm सदर रतनिका श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक, अनील कुमार सिंह एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, सुगम आवागमन एवं यातायात व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान घाट पर सुरक्षा प्रबंधों, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था एवं यातायात संचालन का अवलोकन किया गया। कार्तिक पूर्णिमा के पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

rampur-road-safety-drive-vehicles-seized

साथ ही निर्देशित किया गया कि मेला एवं स्नान के पूर्ण समापन तक ड्यूटी पर तैनात समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निर्धारित स्थलों पर निरंतर उपस्थित रहकर पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पर्व सकुशल संपन्न कराया जा सके।

  • Rampur: डीएम एसपी ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका

rampur-road-safety-drive-vehicles-seized
रामपुर मे श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर डीएम अजय कुमार ड्रिवेदी और पुलिस अधीक्षक, के साथ गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया गया,जनपद में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की गई । इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन एवं उपस्थित श्रद्धालुओं से भी भेंट की गई ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.