Rampur: बाल संरक्षण योजनाओं का लाभ पात्र बच्चों तक पहुंचाने के लिए एक माह में कराएं ग्राम स्तरीय बैठकें

सैदनगर में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित, बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के प्रति किया जागरूक

Child Welfare and Protection Committee Rampur: विकासखंड सैदनगर में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक तथा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी विजेंद्र कला ने सभी आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक माह के अंदर ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठकें आयोजित कराई जाएं। इन बैठकों का उद्देश्य बच्चों के संरक्षण, स्वास्थ्य एवं आर्थिक सहायता से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी पात्र बच्चों और उनके परिवारों तक पहुंचाना तथा उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना है।

Scholarship Applications: रामपुर में छात्रवृत्ति आवेदन लंबित रखने वाले कॉलेजों पर शिकंजा, 25 नवंबर तक निस्तारण नहीं तो मान्यता पर होगी कार्रवाई

मिशन कोऑर्डिनेटर ज्योति शर्मा ने पुलिस हेल्पलाइन एवं साइबर हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए लोगों को इनके उपयोग के प्रति जागरूक किया। वहीं संरक्षण अधिकारी विक्रम ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

rampur-child-welfare-committee-meetings
बैठक में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों पर भी चर्चा की गई तथा बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाने और सामुदायिक स्तर पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी, खंड चिकित्साधिकारी, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि, चाइल्ड आउटरीच कार्यकर्ता शिवम तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.