मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती गामिनी सिंगला(आई.ए.एस.)के द्वारा किया गया उप संभागीय परिवहन कार्यालय बदायूं का किया गया निरीक्षण

बदायूं में एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण, रिनोवेशन और साफ-सफाई में सुधार के निर्देश

Badaun: शासन के निर्देशों एवं जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती गामिनी सिंगला ने उप संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) बदायूं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदायी संस्था द्वारा कराए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने रिकॉर्ड रूम, कॉन्फ्रेंस रूम और कार्मिकों के पटल का निरीक्षण किया। कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों समेत अन्य व्यवस्थाओं को भी चेक किया गया।

उन्होंने कार्यदायी संस्था द्वारा कराए गए कार्यों का इन्वेंटरी के अनुसार सत्यापन किया और रिनोवेशन कार्यों में मौजूद कमियों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के सौंदर्यीकरण से संबंधित कमियां भी सामने आईं।

सीडीओ ने यूपीसिडको के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि रिनोवेशन एवं सुंदरीकरण कार्यों में जो भी कमियां हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। साथ ही कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, कार्यदायी संस्था यूपीसिडको के अधिशासी अभियंता एवं अवर अभियंता सहित परिवहन विभाग के कर्मचारी और प्रवर्तन सिपाही मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.