थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

Mirzapur: जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध की रोकथाम के लिए मीरजापुर पुलिस द्वारा वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत राजगढ़ थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना राजगढ़ में दर्ज मु0अ0सं0-84/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट की विवेचना के दौरान पुलिस को आरोपी के संबंध में मुखबिर से सूचना मिली।

सूचना के आधार पर निरीक्षक नरेंद्र कुमार राय पुलिस टीम के साथ थाना राजगढ़ क्षेत्र में पहुंचे और नामजद एवं वांछित अभियुक्त संदीप सोनकर उर्फ बाबा सोनकर पुत्र सत्तू सोनकर, निवासी ग्राम राजगढ़, जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार अपराध की रोकथाम और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.