गौशाला महासंघ ब्लॉक ऐलनाबाद की बैठक संपन्न, हरियाणा सरकार का जताया आभार, लंबित घोषणाओं पर जताई चिंता
ऐलनाबाद, 23 जून ( एम पी भार्गव ).हरियाणा गौशाला महासंघ ब्लॉक ऐलनाबाद की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को जिला अध्यक्ष श्रीमान योगेश जी बिश्नोई की अध्यक्षता में श्री कृष्ण गौशाला, गांव पोहड़का में आयोजित की गई।
बैठक में गौशालाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वप्रथम सभी पदाधिकारियों ने गौवंश के भरण-पोषण हेतु चारा अनुदान की ग्रांट शुरू करने पर हरियाणा सरकार का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
बैठक में सर्वसम्मति से निम्न मांगें सरकार के समक्ष रखने का निर्णय लिया गया:
1. वाहन खरीद पर टैक्स छूट: गौशालाओं द्वारा चारा ढुलाई व अन्य कार्यों हेतु ट्रैक्टर या अन्य वाहन खरीदने पर लगने वाले GST/टैक्स को पूर्ण रूप से फ्री किया जाए।
2. तूड़ी गांठ मशीन पर सब्सिडी: तूड़ी के सुरक्षित भंडारण हेतु तूड़ी की गांठ बनाने की मशीन सब्सिडी पर उपलब्ध करवाई जाए।
3. गोबर गैस प्लांट हेतु ग्रांट: गौशालाओं में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक गौशाला को गोबर गैस प्लांट लगाने हेतु सरकार विशेष ग्रांट जारी करे।
4. चारा अनुदान पोर्टल: आगामी चारा ग्रांट के लिए पोर्टल जल्द खोला जाए ताकि गौशालाओं को समय पर सहायता मिल सके।
5. ई-रिक्शा वितरण: हरियाणा सरकार द्वारा गौशालाओं को ई-रिक्शा देने की घोषणा की गई थी, जो अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाया है। सरकार से आग्रह है कि इसे शीघ्र उपलब्ध करवाया जाए।
जिला अध्यक्ष योगेश बिश्नोई ने सभी गौशाला संचालकों से अपील की कि अनुदान संबंधी सभी जरूरी दस्तावेज पूर्ण कर लें ताकि पोर्टल खुलते ही आवेदन किया जा सके।
इस अवसर पर ब्लॉक चोपटा के प्रधान श्री ओमप्रकाश जी बेनीवाल, ब्लॉक ऐलनाबाद के प्रधान श्री ओमप्रकाश जी सिहाग, शिव नंदीशाला ऐलनाबाद के संस्थापक श्री रूपराम जैपाल, श्री कृष्ण गौशाला पोहड़का के अध्यक्ष श्री देवीलाल जी, भुर्टवाला गौशाला से रणवीर सिंह खोड,धोलपालिया गौशाला अध्यक्ष जयचंद जी सैन, उप प्रधान राजपाल सिंहमार, कोषाध्यक्ष जगदीश जी मंडा, बेहरवाला गौशाला प्रधान विनोद जी पूनिया, लालचंद सहारण, नीमला गौशाला मेनेजर भैराराम व सुरजीत जी कूंट, मिठ्ठी सुरेंरा गौशाला से कालुराम जाखड़ और मुरली वाला ट्रस्ट गौशाला से अनिल जी मोंगा सहित ब्लॉक की समस्त गौशालाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
