गाजियाबाद में अग्नि सुरक्षा पर जीडीए सख्त, 206 भवनों में मिलीं खामियां, 56 पर सिलिंग की कार्रवाई के बाद जांच शुरू

गौर ग्रीन एवेन्यू, इंदिरापुरम में हुए अग्निकांड के बाद गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने जिलेभर में अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच के लिए विशेष अभियान तेज कर दिया है। जीडीए की प्रवर्तन टीमों द्वारा समूह आवासीय सोसाइटी, होटल, बैंक्वेट हॉल, अस्पताल, कोचिंग संस्थान और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है।
अब तक की जांच में 206 भवनों और प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा संबंधी कमियां पाई गई हैं। इनमें से 56 मामलों में सीलिंग और अन्य प्रवर्तनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जबकि बाकी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
जीडीए ने आरडब्ल्यूए को भी निर्देश दिए हैं कि फायर अलार्म, स्प्रिंकलर सिस्टम, हाइड्रेंट और आपातकालीन निकास मार्गों को पूरी तरह कार्यशील रखा जाए। वहीं, अग्निशमन विभाग की क्षमता बढ़ाने के लिए करीब 100 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है।
जीडीए ने साफ किया है कि अग्नि सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.