नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने एनडीएस ऐप और घंटाघर में फ्री वाईफाई का किया शुभारम्भ

मिरर्जापुर। नगर के डिजिटलीकरण एवं विकास कार्यों को लेकर घंटाघर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने की,कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पिछड़ा आयोग के दर्जा प्राप्त मंत्री सोहन श्रीमाली,नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा,मझवा विधायिका सुचिष्मिता मौर्या,महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभा,ईओ जी लाल,इंडियन बैंक के आंचलिक प्रबंधक कमलेश कुमार सिंह सहित पालिका के सभासद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।।नपाध्यक्ष एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर एवं भारत माता एवं मां विंध्यवासिनी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।इस कार्यक्रम में नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने नगर के ऐतिहासिक घंटाघर के प्रांगण में एनडीएस ऐप और घंटाघर में फ्री वाईफाई का औपचारिक रूप से शुभारम्भ किया।इससे पहले उन्होंने घंटाघर के अंदर स्थित घंटेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित यज्ञ अनुष्ठान में शामिल हुए।इस मौके पर उन्होंने समाजसेवी,वरिष्ठजनों एवं संस्थाओं के लोगो को भी सम्मानित किया।जिसमें रोटरी क्लब मीरजापुर द्वारा नगर के बरियाघाट एवं सुंदरघाट पर चेजिंग रूम और घंटाघर में पिंक शौचालय बनाए जाने को लेकर क्लब के अध्यक्ष शशांक टंडन,सचिव अभिषेक पाण्डेय,कृष्णानंद सिंह एवं उनकी टीम की संस्था “विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट” द्वारा ब्लड डोनर क्लब के लिए,पूर्व सैनिक भारत सरकार से सम्मानित राजपति ओझा,प्रथम पांडेय को लेफ्टीनेंट का पद प्राप्त कर जिले का नाम रोशन करने पर,आई.ई.एस एग्जाम पास करने वाले हर्ष यादव कर पर उनकी माता को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

व्यापार मंडल की पुनम चन्द्र जैन को भी नपाध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया। नारघाट गंगा के किनारे पर रोज स्वेक्षा से सफाई करने वाले मो इलियास को भी सम्मानित किया गया।रोटरी क्लब के सदस्यों ने इस मौके पर नपाध्यक्ष को प्रतीकात्मक चाभी भी सौंपी है,जिससे वे नगर के विकास का ताला खोलकर उसे आगे बढ़ा सके।इसके साथ ही नगर पालिका में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया।जिसमें सफाई व्यवस्था में कार्य करने वाले सफाई नायक अश्वनी कुमार,आशीष सुदर्शन,मुस्लिम,राकेश यादव,जेसीबी चालक रंजीत,सफाई कर्मचारी,घाटों पर सिल्ट हटाने वाले बेलदार मनोज,1533 सेवा में कार्यरत ऑपरेटर राहुल मौर्या,कर विभाग में बेहतर करने वाले राजस्व निरीक्षक अनिल जायसवाल,कर समाहर्ता नवीन सिंह,जलकल विभाग से उमेश,अभिलाष कुशवाहा,देवेंद्र बहादुर सिंह,अभिषेक गुप्ता,प्रकाश विभाग से नरेंद्र को अंगवस्त्र और प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पालिका से सेवानिवृत हुए अनिल यादव को भी पालिका में अपनी सेवाएं देने के लिए भी सम्मानित किया गया।इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करते हुए आज एनडीएस ऐप वन टैप सॉल्यूशन से नगर की जनता घर बैठे ही अपने गृहकर और जलकर को जमा कर सकेगी।प्रदेश की यह पहली पालिका है जो पूरी तरह से डिजिटल हो गई है।इंडियन बैंक के सहयोग से इन कार्य को पूरा किया गया है।इसके साथ नगर में पहले भी सिटी क्लब से सिटी कार्ट तक लगभग डेढ़ किलोमीटर एरिया में फ्री वाईफाई की सुविधा दी गई थी।आज घंटाघर प्रांगण के आस पास के क्षेत्रों में लोग फ्री वाई फाई को सुविधा का लाभ ले सकेंगे।अगले चरण में विंध्यधाम और कचहरी में भी फ्री वाईफाई लागू किया जाएगा।इस कार्यक्रम में पालिका में बेहतर करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है।इसके साथ ही जिले का गौरव बढ़ाने वाले एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया है।इस मौके पर नगर विधायक ने विंध्याचल में फ्री वाईफाई सुविधा जल्द लागू करने के लिए शुभकामनाएं भी दी।दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोहन श्रीमाली ने कहा कि नगर पालिका सफाई के क्षेत्र में बढ़िया कार्य कर रही है,सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने में उनको समाज के सभी वर्गों का साथ मिल रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.