प्रशासन की शुद्धि बुद्धि के लिए होगा हवन, दूसरे दिन धरना जारी, निर्वाण फाउंडेशन

मोदीनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम अबुपुर में निर्वाण फाउंडेशन द्वारा प्रशासन की लापरवाही और मनमानी के खिलाफ धरना जारी है। इस धरने में निर्वाण फाउंडेशन के संस्थापक ईश्वर चंद्र और ग्रामीण हरेंद्र शर्मा ने अपनी सहभागिता जारी रखी है। हरेंद्र शर्मा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह अबूपुर गांव के नागरिक के रूप में धरने को सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार हैं, यहां तक कि अगर उन्हें अपने बच्चों के साथ भी धरने पर बैठना पड़े, तो वह यह करेंगे। उनका कहना था कि अबूपुर गांववासियों की समस्या अब उनके और उनके परिवार की समस्या बन गई है, और वह प्रशासन की तानाशाही को अब और सहन नहीं करेंगे।

निर्वाण फाउंडेशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओमकार सिंह कशनवाल ने धरना स्थल पर पहुंचकर कहा कि अगर प्रशासन ने 2 फरवरी तक धरना स्थल की शुद्धि नहीं ली, तो वे गांववासियों के साथ मिलकर हवन करने का आयोजन करेंगे और प्रशासन के खिलाफ अपनी मांगों को आगे बढ़ाएंगे। धरने में श्री पाल, सोनू, गुड्डू, केशव, सुभाष, मनीषा, विनय, उज्वल, दीपक, निशांत शर्मा, डॉ. रामशरण शर्मा, राजीव शर्मा, महकार सिंह, सुरेंद्र अधाना और अन्य समर्थक भी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.