मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मोहन बाबू यूनिवर्सिटी की टीम ने की मुलाकात, फिल्म निर्माता प्रभु देवा भी रहे मौजूद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज मोहन बाबू यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. एम. मोहन बाबू जी ने उनके आधिकारिक आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रसिद्ध फिल्म निर्माता प्रभु देवा जी, अभिनेता विष्णु मांचू जी और विनय महेश्वरी जी भी उनके साथ उपस्थित रहे।

यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें शिक्षा, कला और संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और उनके प्रयासों की सराहना की।

बैठक के बाद मोहन बाबू यूनिवर्सिटी की ओर से राज्य में शिक्षा और सांस्कृतिक सहयोग को लेकर सकारात्मक संकेत दिए गए।

इस भेंट को लेकर राजनीतिक और सांस्कृतिक हलकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.