लखीसराय जिला जद यू के प्रधान कार्यालय का विधायक रामानंद मंडल ने किया उद्घाटन,जिला अध्यक्ष रामानुज शर्मा रहे मौजूद

लखीसराय(सरफराज आलम)लखीसराय में जनता दल यूनाइटेड के जिला कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के बेहद करीबी तथा सूर्यगढ़ा से जदयू विधायक रामानंद मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाने की देशवासियों से की गई अपील को सराहते हुए प्रधानमंत्री के वक्तव्य का पुरजोर समर्थन किया है।जदयू विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील देश हित में है।उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों को आज के परिवेश में ईंधन की बचत करना अति आवश्यक है। विधायक ने कहा कि खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण पूरे विश्व में ईंधन संकट ग़हरा गया है।शहर के पुरानी बाजार स्थित कपिल देव शास्त्री आश्रम में विधायक रामानंद मंडल ने फीता काटकर जनता दल यूनाइटेड के नए जिला कार्यालय का उद्घाटन किया एवं भारत सरकार में मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद ललन सिंह के प्रति आस्था व्यक्त किया।मौके पर जद यू जिला अध्यक्ष रामानुज शर्मा,वरिष्ठ जद यू नेता अशोक शर्मा, लखीसराय नगर परिषद के अध्यक्ष अरविंद पासवान, सहित बड़ी संख्या में जद यू के कार्यकरता मौजूद थे।वहीं जद यू जिला अध्यक्ष रामानुज शर्मा ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,केंद्रीय मंत्री सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह,प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के भरोसे पर शत- प्रतिशत खरा उतारूंगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.