महिला एंकर को पुरुष एंकर ने कहा- मैडम मैं तो आपका दीवाना हो गया- महिला एंकर नहले पर दहला मारते हुए बोली “मेरे प्लॉट की तो रजिस्ट्री हो री है ”
गुस्ताखी माफ़ हरियाणा: पवन कुमार बंसल
गुरुग्राम में सतीश कौशिक की पहली हरियाणवी फिल्म “हरियाणा में छोरियाँ छोरा ते कम नहीं होती” का म्यूजिकल एल्बम लॉन्च था।
मंच पे बड़े-बड़े लोग बैठे थे, अर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्डेलवाल साहिब रेरा गुरुग्राम के तत्कालीन अध्यक्ष…
अब भाई, फिल्म का नाम भी ऐसा कि छोरियाँ अपने तेवर दिखाण नै तैयार बैठी थीं।
मंच पे एक पुरुष कलाकार, महिला एंकर की अदाओं पे फिसल गया।
माइक पकड़ के बोला —
“मैडम, मैं तो तेरा दीवाना हो गया!”
अब एंकर भी ठेठ हरियाणवी निकली।
उसने भी बिना टाइम खराब किए झट से जवाब ठोक दिया —
“देखो जी, मेरे प्लॉट की तो रजिस्ट्री हो चुकी सै!”
बस फेर के था!
आशिक महोदय का चेहरा ऐसा पड़ गया जैसे बिना नक्शे के कब्जा टूट गया हो।
दर्शक ठहाके मार-मार के लोटपोट।
पर हरियाणा में जुगाड़ू लोग भी कम ना होते।
भीड़ में तै एक बुजुर्ग ताव में बोल्या —
“अरे भाई, गुरुग्राम में तो एक प्लॉट की कई-कई बार रजिस्ट्री हो जाया करे सै!”
बस जी, फेर तो पूरा पंडाल हंसी तै गूंज गया।
अर उस दिन साबित हो गया —
“हरियाणा में छोरियाँ सच में छोरा ते कम नहीं है i
