Beauty Pandey Chhath Song:  ब्यूटी पांडेय का नया छठ गीत ‘तोहरे असरे छठी माई’ रिलीज, भक्ति और लोक आस्था का दिखा संगम

  • रिपोर्ट: प्रेम सिन्हा

Beauty Pandey Chhath Song Patna:  छठ पूजा के पावन अवसर पर भोजपुरी संगीत जगत में एक और नया भक्तिमय गीत ‘तोहरे असरे छठी माई’ रिलीज हो गया है। गायिका ब्यूटी पांडेय की मधुर आवाज में सजे इस गीत में छठी मैया की महिमा, व्रतियों की श्रद्धा और लोक आस्था को खूबसूरत अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। नेहा म्यूजिक वर्ल्ड की इस विशेष प्रस्तुति को भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच उत्साह के साथ देखा जा रहा है।

Chhath Song: ब्यूटी पांडेय की आवाज में छठी मैया की महिमा

‘तोहरे असरे छठी माई’ गीत में छठी मैया के प्रति भक्तों की अटूट आस्था और विश्वास को संगीत के माध्यम से दर्शाया गया है। ब्यूटी पांडेय ने अपनी सुरीली आवाज से गीत को भावपूर्ण बनाया है। गीत के वीडियो और पोस्टर में छठ घाट, व्रतियों की श्रद्धा और छठी मैया की आराधना की झलक देखने को मिलती है।

Khushboo Jain Chhath Song: खुशबू जैन का नया छठ गीत ‘सुनली अरज’ रिलीज, बिहार की संस्कृति और परंपरा की दिखी झलक

Chhath Song: अभिनेत्री पल्लवी सिंह ने अपने अभिनय से सजाया गीत

नेहा म्यूजिक वर्ल्ड की इस प्रस्तुति में अभिनेत्री पल्लवी सिंह नजर आ रही हैं। गीत का फिल्मांकन आकर्षक अंदाज में किया गया है, जिसमें छठ महापर्व से जुड़ी परंपराओं और बिहार की सांस्कृतिक विरासत को प्रमुखता से दिखाया गया है। भक्ति और लोक संस्कृति का यह संगम गीत को खास बनाता है।

Chhath Song: निर्माता रत्नेश कुमार बोले- छठ बिहार की पहचान और आस्था का पर्व

गीत के निर्माता रत्नेश कुमार ने कहा कि छठ महापर्व बिहार की पहचान और लोगों की गहरी आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ‘तोहरे असरे छठी माई’ के जरिए उनकी कोशिश है कि छठी मैया की महिमा और लोक संस्कृति को संगीत के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि ब्यूटी पांडेय की आवाज में तैयार यह गीत छठ व्रतियों और संगीत प्रेमियों के दिलों में खास जगह बनाएगा।

Chhath Song: साजन सावरिया ने लिखे बोल, सर्विंद यादव ने दिया संगीत

इस छठ गीत के बोल गीतकार साजन सावरिया ने लिखे हैं, जबकि संगीतकार सर्विंद यादव ने संगीत तैयार किया है। गीत का निर्देशन धर्मेंद्र यादव ने किया है। इसकी कोरियोग्राफी विल्सन जी ने संभाली है। एडिटिंग वीके बॉस और डीआई का काम रोहित सिंह ने किया है।

गीत के डिजिटल हेड विक्की यादव हैं, जबकि डिजिटल कार्य विकास यादव ने संभाला है।

Chhath Song: छठ महापर्व की लोक परंपरा को संगीत से जोड़ने की कोशिश

नेहा म्यूजिक वर्ल्ड की यह प्रस्तुति भोजपुरी संगीत के माध्यम से छठ महापर्व की धार्मिक परंपराओं, लोक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास है। ‘तोहरे असरे छठी माई’ में भक्ति की मिठास के साथ छठी मैया के प्रति श्रद्धा और समर्पण का भाव देखने को मिलता है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.