Rampur Angan Milan Seva Program: रामपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ

Rampur Angan Milan Seva Program: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रामपुर के आंगनबाड़ी केंद्र परमपुर में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एएनएम काजल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के दौरान पहली बार गर्भधारण करने वाली गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। वहीं, छह माह की आयु पूरी कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इसके साथ ही कुपोषण से जूझ रहे बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने के बाद उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ती कमलेश गंगवार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्री-प्राइमरी शिक्षा लेने वाले बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। इस दौरान बच्चों की माताओं से बातचीत कर पोषण, स्वास्थ्य और बच्चों की देखभाल से संबंधित आवश्यक जानकारी विस्तार से साझा की गई।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती कमलेश गंगवार, निर्मला देवी, इंदिरा कुमारी, लक्ष्मी देवी, सोमवती गंगवार, शारदा देवी, सहायिका वीरवती, मंजू, दीक्षा, वीरवती, शांति देवी, प्रवेश कुमार समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.