मीरजापुर: पेट्रोल पंप पर मारपीट और रंगदारी मांगने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

मीरजापुर,  दिसम्बर 2025।थाना चील्ह क्षेत्र के मिश्रधाप चील्ह-गोपीगंज मार्ग स्थित जयशंकर ऑटो फिलिंग स्टेशन पर रंगदारी मांगने, मारपीट और तोड़फोड़ की घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के संबंध में वादी तीरथराज निवासी महंगीपुर की तहरीर पर थाना चील्ह में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। आरोपियों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से गाली-गलौज करते हुए रंगदारी की मांग की और लाठी-डंडों से लैस होकर ऑफिस/केबिन में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ की थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “सोमेन बर्मा” ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुक्रम में थाना चील्ह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज चील्ह ब्लॉक तिराहा के पास से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी

राममिलन यादव (उम्र लगभग 55 वर्ष)

शशि मिलन यादव (उम्र लगभग 42 वर्ष)
दोनों पुत्र स्वर्गीय यज्ञनारायण यादव उर्फ जगई, निवासी मिश्रधाप, थाना चील्ह, मीरजापुर।

पंजीकृत अपराध
मु.अ.सं. 262/2025
धारा 191(2), 333, 115(2), 352, 351(2), 324(4), 308(5) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट, थाना चील्ह।

गिरफ्तारी विवरण

स्थान: चील्ह ब्लॉक तिराहा

दिनांक व समय: 02.12.2025, शाम 4:50 बजे

पुलिस टीम

उप-निरीक्षक अरविन्द कुमार गुप्ता, चौकी प्रभारी चेतगंज

मुख्य आरक्षी कन्हैया यादव

आरक्षी अशोक कुमार

पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.