रामपुर: मिशन शक्ति 5.0 के तहत बाल श्रम व बाल विवाह मुक्त अभियान आयोजित, बालिकाओं को दी कानूनी और सुरक्षा संबंधी जानकारी

रामपुर। महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वूमेन की ओर से सौ दिवसीय कार्यक्रम के तहत बाल श्रम एवं बाल विवाह मुक्त अभियान का आयोजन तहसील शाहबाद स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पटवाई में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, गुड टच-बैड टच की पहचान, सुरक्षा उपायों तथा आत्मरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।

साथ ही विभाग द्वारा संचालित टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर —
1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन),
1090 (वूमेन पॉवर लाइन),
181 (महिला सहायता),
1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) —
के उपयोग के बारे में जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त सरकारी योजनाओं जैसे

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना

स्पॉन्सरशिप योजना

निराश्रित विधवा पेंशन योजना

की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में घरेलू हिंसा की रोकथाम, दहेज प्रतिषेध, लैंगिक समानता तथा बाल विवाह रोकथाम पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर जेंडर स्पेशलिस्ट निदा जैदी, चाइल्ड हेल्पलाइन से परामर्शदाता मिथलेश, केस वर्कर उर्मिला, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.