प्रयागराज में स्कॉर्पियो ओवरटेक करने को लेकर सेना के जवान की पीट-पीटकर हत्या, दरोगा सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

प्रयागराज।सेना के जवान विवेक सिंह की स्कॉर्पियो ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में दरोगा और उसके साथियों ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने जवान पर लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों की सूचना पर जवान को तत्काल सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जवान के पिता ने दरोगा राजकमल पांडेय सहित 5 लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी।

पुलिस ने स्कॉर्पियो के वाहन नंबर के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस हृदयविदारक घटना के बाद क्षेत्र में रोष व्याप्त है और लोग आरोपी पुलिसकर्मी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.