ई-केवाईसी नहीं कराई तो 15 अगस्त के बाद घरेलू दर पर नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर

Ellenabad, August 1 (एम पी भार्गव ): प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के साथ सामान्य घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए भी ई-केवाईसी (बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण) कराना जरूरी कर दिया गया है। एच.पी गैस की ओर से उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी जल्द पूरी कराने के लिए एसएमएस भेजे जा रहे हैं। बाला जी एच.पी गैस सर्विस के संचालक सचिन जांगड़ा ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, वे 15 अगस्त से पहले यह प्रक्रिया पूरी कर लें। 15 अगस्त के बाद ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को घरेलू दर पर एलपीजी सिलेंडर का लाभ नहीं मिल सकेगा।

ई-केवाईसी पूरी होने तक ऐसे उपभोक्ताओं को घरेलू दर का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है।बाला जी एच.पी गैस सर्विस के संचालक सचिन जांगड़ा ने बताया कि ई-केवाईसी का मुख्य उद्देश्य वास्तविक लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करना, फर्जी कनेक्शनों पर रोक लगाना और एलपीजी वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाना है। उन्होंने सभी घरेलू गैस उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय रहते अपनी ई-केवाईसी पूरी करवा लें, ताकि भविष्य में घरेलू दर पर सिलेंडर लेने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बाक्स ———————————————–
घर बैठे एच.पी.पे एप से भी कर सकते हैं ई-केवाईसी:
उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराने के लिए गैस एजेंसी पर जाने की आवश्यकता नहीं है। वे एच.पी.पे एप के माध्यम से घर बैठे बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा गैस एजेंसी या सिलेंडर डिलीवरी कर्मचारी के माध्यम से भी ई-केवाईसी करवाई जा सकती है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.