Ellenabad, August 01 (एम पी भार्गव): वार्ड नं. 1,2,3 हनुमानगढ़ रोड से तलवाड़ा रोड तक लगभग 2 करोड़ की लागत से बरसाती पानी निकासी पाइपलाइन व स्ट्रीट लाइट का कार्य चल रहा है। कार्य 70% पूर्ण हो चुका है। वार्ड नं. 1 के पार्षद गगनदीप ने नगरपालिका अध्यक्ष व सचिव को लिखित आपत्ति सौंपी है।
- मुख्य आपत्तियां:
.निगरानी कमेटी अवैध- दिनांक 28.07.2026 को एक समाचार पत्र में खबर छपी की कि अध्यक्ष राम सिंह सोलंकी ने गुणवत्ता जांच के लिए निगरानी समिति बनाई है। इसमें वार्ड 17 के पार्षद प्रतिनिधि गौरव कंबोज और वार्ड 01 के पार्षद गगनदीप का नाम है।
पार्षद गगनदीप ने कहा “मुझसे न तो सहमति ली गई, न जानकारी दी गई। कार्य शुरू हुए 1 महीना हो गया, अब समिति बनाने की क्या जरूरत पड़ी? वार्ड 2 व 3 के पार्षदों का नाम भी नहीं है। गुणवत्ता जांच का काम केवल तकनीकी व्यक्ति ही कर सकता है।”
उन्होंने नगर पालिका सचिव से मांग की है कि “हाउस में प्रस्ताव पास हुए बिना या सरकार के आदेश के बिना अध्यक्ष को समिति गठित करने का अधिकार है या नहीं? इसका प्रमाण सार्वजनिक किया जाए।”
.ड्राइंग उपलब्ध नहीं- कार्य शुरू होने से पहले ड्राइंग की कॉपी मांगी गई थी। ज़ेई ने कहा साइट बंद है, सचिव ने कहा दे देंगे। लेकिन आज तक नहीं मिली। “खामियां छिपाने के लिए ही ड्राइंग नहीं दी जा रही” – पार्षद
. निर्माण में गड़बड़ी- पाइपलाइन पर नई मिट्टी की बजाय पुराने टूटी फूटी सड़कों के सीमेंट के टुकड़े डाले जा रहे हैं। इससे सड़क
बैठने और आसपास के घरों को खतरा है। बिना मापदंड के बेस तैयार कर चैंबर बनाए जा रहे हैं। संबंधित वार्ड पार्षदों को कार्य की कोई जानकारी नहीं दी जा रही।
मांग:
पार्षद गगनदीप ने मांग की है कि तुरंत ड्राइंग सार्वजनिक की जाए, समिति गठन का आधार बताया जाए और घटिया निर्माण पर रोक लगाकर जांच करवाई जाए। अन्यथा जनहित में आंदोलन किया जाएगा
