UTTARPRADESH: वर्षों से लंबित सहायक अध्यापक एवं प्रवक्ता संवर्ग की पदोन्नति सूची जारी होने से शिक्षकों में खुशी

लखनऊ। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने वर्षों से लंबित सहायक अध्यापक एवं प्रवक्ता संवर्ग (महिला एवं पुरुष) की पदोन्नति प्रक्रिया पूरी होने पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस वर्ष जून और जुलाई माह में प्रांतीय अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सत्यम् शिवम् सुंदरम्, प्रांतीय महामंत्री डॉ. अशोक कुमार अवाक एवं लखनऊ के जिलाध्यक्ष अखिलेश अवस्थी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक से मुलाकात कर पदोन्नति का मुद्दा उठाया था। उस दौरान निदेशक ने पदोन्नति प्रक्रिया पूरी कराने का आश्वासन दिया था।

27 अक्टूबर 2026 को पदोन्नति की बहुप्रतीक्षित सूची जारी होने के बाद शिक्षकों में खुशी की लहर है। लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों को राहत मिली है। राजकीय शिक्षक संघ के शीर्ष नेतृत्व ने सामूहिक रूप से माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से पदोन्नति प्रक्रिया अपने मुकाम तक पहुंच सकी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.