Cyber ​​Security Workshop: रामपुर में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत साइबर सुरक्षा कार्यशाला, छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी

Rampur Cyber ​​Security Workshop: मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के तहत रामपुर पुलिस की ओर से थाना भोट क्षेत्र स्थित इम्पेक्ट कॉलेज में साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में रामपुर पुलिस अधीक्षक ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए बताया कि अनजान कॉल, फर्जी वेबसाइट, संदिग्ध लिंक और सोशल मीडिया के जरिए साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को ओटीपी, पासवर्ड और बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी।

LNS Club: रामपुर में एलएनएस क्लब का करवा चौथ और दीपावली मिलन समारोह, विनीता अग्रवाल बनीं करवा क्वीन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्राइवेसी सेटिंग सुरक्षित रखें। ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

rampur-cyber-security-workshop-awareness

Cyber ​​Security Workshop: छात्राओं को बताए गए कानूनी अधिकार और आत्मरक्षा के उपाय

मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और आत्मरक्षा के जरूरी उपायों की जानकारी भी दी गई। उन्हें नारी सम्मान से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक करते हुए किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

Cyber ​​Security Workshop: विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों को समझा। रामपुर पुलिस ने कहा कि आमजन और विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने तथा सुरक्षित डिजिटल वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.