Divisional Pension Court: मीरजापुर में मंडलीय पेंशन अदालत आयोजित, 61 मामलों की हुई सुनवाई; मौके पर 26 का निस्तारण

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

Mirzapur Divisional Pension Court: राज्य सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन और सेवानिवृत्तिक देयों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को मंडलायुक्त राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में मंडलीय पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। आयुक्त सभागार में आयोजित इस अदालत में पेंशनरों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

मंडलायुक्त ने पेंशन अदालत में पहुंचे प्रत्येक पेंशनर की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान कुल 61 दावों की सुनवाई की गई, जिनमें से 26 मामलों का निस्तारण सुनवाई स्थल पर ही कर दिया गया। शेष 35 मामलों को नियमानुसार निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Jio Mobile: रिलायंस जियो ने सितंबर 2026 में मोबाइल ग्राहकों को जोड़ने के मामले में एयरटेल कोJio ने सितंबर में Airtel से 10 गुना ज्यादा जोड़े मोबाइल ग्राहक, 19 लाख नए यूजर्स के साथ बनाया रिकॉर्ड

Divisional Pension Court: पेंशनरों की समस्याओं के समाधान पर दिया जोर

मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेंशनरों से संबंधित लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अपने देयों और पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

mirzapur-divisional-pension-court-26-cases

Divisional Pension Court: कई विभागों के अधिकारी और पेंशनर्स रहे मौजूद

मंडलीय पेंशन अदालत में अपर आयुक्त (प्रशासन) राज कुमार द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार सिंह, अपर निदेशक एवं पेंशन अदालत के संयोजक गिरीश कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी सोनभद्र इन्द्रभान सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मीरजापुर और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मीरजापुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा पेंशनर्स संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पेंशनर भी उपस्थित रहे। अधिकारियों को शेष मामलों का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.