पंचायत विकास दिवस का शुभारंभ,सभी पंचायतों में हुआ आयोजन,सामुदायिक संगठनों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम

नशा मुक्ति हेतु जीविका दीदियों ने निकाली प्रभात फेरी और लिया संकल्प

लखीसराय(सरफराज़ आलम)बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “विकसित भारत समृद्ध बिहार” को साकार करने के उद्देश्य से हर माह के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस की शुरूआत की गई है।
जनभागीदारी के माध्यम से ग्राम पंचायतो को आत्मनिर्भर और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले इस विशेष आयोजन में जीविका दीदियों और जीविका से संबद्ध सामुदायिक संगठनों की खास भूमिका है।
लखीसराय जिला के सभी 7 प्रखंडों के 76 ग्राम पंचायतों में रविवार को पंचायत विकास शिविर का आयोजन किया गया।
आयोजन में जन भागीदारी के उद्देश्य से पंचायत में कार्यरत जीविका के सामुदायिक समन्वयकों द्वारा पंचायत के सभी परिवारों को आमंत्रित किया गया।
आयोजन की शुरुआत अहले सुबह हुई । सुबह में जीविका दीदियों ने अपने -अपने पंचायत में अपने सामुदायिक संगठनों के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली । प्रभात फेरी के माध्यम से जीविका दीदियों ने मद्यनिषेध अभियान के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया और विभिन्न प्रकार के नशा के कुप्रभावों से बचने के लिए जागरूक किया ।
“नशे की मार सबसे बड़ी मार, बर्बाद करे घर-परिवार” और “जन -जन का यही संदेश नशा मुक्त हो अपना प्रदेश” समेत कई स्लोगन को एक स्वर में सुनाकर जनभागीदारी दिखाई और ग्रामीणों को नशा- मुक्त बिहार बनाने के लिए प्रेरित किया ।
तत्पश्चात जीविका से संबद्ध सभी 17 संकुल स्तरीय संघ और 5 सौ 82 ग्राम संगठनों में मद्यनिषेध एवं अन्य प्रकार के नशा के कुप्रभावों पर चर्चा की गई और परिवार , समाज तथा गांव -शहर के लोगों को नशा नहीं करने के लिए प्रेरित करने हेतु संकल्प भी लिया गया।
चानन प्रखंड के कुंदर पंचायत में आयोजित पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम में राज्य के ग्रामीण कार्य मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री सुनील कुमार की भी उपस्थिति रही। उसके साथ ही रामानंद मंडल विधायक,जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार,पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार,उपविकास आयुक्त सुमित कुमार समेत कई जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शिरकत की l इस कार्यक्रम में फुला कुमारी, जीविका दीदी ने राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों एवं जन कल्याणकारी योजना पर प्रकाश डाला । फूला कुमारी ने उज्जवला योजना, हर घर नल योजना समेत कई योजना से मिलें लाभ के बारे में अतिथियों एवं दर्शकों को बताया ।
पंचायत विकास दिवस के अवसर पर आगंतुकों को आयोजन के उद्देश्यों के प्रति जागरूक करने के लिए जीविका दीदियों ने रंगोली बनाई और अपने हथेलियों पर नशामुक्ति अभियान की मेहंदी भी लगाई ।
“अनीता कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका” लखीसराय ने बताया कि “पंचायत विकास दिवस के अवसर पर 50 हजार से अधिक जीविका दीदियों ने मद्यनिषेध नीति का व्यापक प्रचार- प्रसार किया और इसके सफल क्रियान्वयन में जन- भागीदारी सुनिश्चित की” ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.