Hindu Samaj Party: मुरादाबाद में हिंदू समाज पार्टी ने मिशन 2027 की तैयारी तेज की, दो विधानसभा सीटों पर दावेदारी

नगर और ठाकुरद्वारा विधानसभा सीटों पर संगठन मजबूत करने में जुटे कार्यकर्ता, बैठक में बनी रणनीति

Hindu Samaj Party: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर हिंदू समाज पार्टी ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। मुरादाबाद स्थित पार्टी के युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की मजबूती और संभावित प्रत्याशियों के समर्थन में कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मिशन 2027 के लिए काम करने का संकल्प लिया। पार्टी की ओर से मुरादाबाद नगर विधानसभा सीट-28 से प्रांशु जोशी और ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट-26 से एडवोकेट महेंद्र चौहान को संभावित प्रत्याशी बताया गया।

यह भी पढ़ें- रामपुर: जिला निर्वाचन अधिकारी जोगिन्दर सिंह ने चुनावी की तैयारियों को लिया जायजा

पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में चुनावी तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आपसी समन्वय के साथ काम करने पर भी चर्चा हुई।

Hindu Samaj Party: संगठन की मजबूती और जनसंपर्क पर जोर

हिंदू समाज पार्टी की इस बैठक में प्रांशु जोशी, अर्जुन ठाकुर, एडवोकेट महेंद्र चौहान, एडवोकेट शरद सिन्हा, विमल शर्मा, कमल प्रजापति, अतुल भटनागर, पुलकित शर्मा, अनु पाल, ऋषभ शर्मा, अनु चौधरी, लव चौहान, आकाश शर्मा, सनम सागर, अजय ठाकुर, बिट्टू सागर और सौरभ चौहान सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मिशन 2027 के तहत दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और संगठनात्मक स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की बात कही। पार्टी की ओर से संभावित प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद अब चुनाव से पहले जनसंपर्क और संगठन विस्तार की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.