तहसील मिलक में हिंदी दिवस पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता गोष्ठी का आयोजन
न्यायिक एवं आधिकारिक कार्यों में हिंदी का प्रयोग आम जनता के लिए लाभकारी: सचिव
Rampur: उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रामपुर के मार्गदर्शन में हिंदी दिवस के पावन अवसर पर तहसील मिलक परिसर में एक भव्य गोष्ठी एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संदीप सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रामपुर द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए संदीप सिंह, मुख्य अतिथि एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा और जनमानस की भाषा है। न्यायिक और प्रशासनिक कार्यों में सरल हिंदी का उपयोग बढ़ने से आम नागरिकों और वादकारियों को कानूनी प्रक्रियाओं को समझने में आसानी होती है। उन्होंने बल दिया कि विधिक साक्षरता को धरातल पर उतारने के लिए सरल और स्थानीय भाषा का प्रयोग सबसे सशक्त माध्यम है।कानूनी अधिकारों के प्रति किया गया।
जागरूकहिंदी दिवस पर आयोजित इस गोष्ठी के साथ-साथ उपस्थित जनसमुदाय को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया। सचिव द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता योजना, महिलाओं, बच्चों व समाज के कमजोर वर्गों के अधिकार, तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने अपील की कि लोग छोटे-मोटे विवादों को आपसी समझौते और लोक अदालत के माध्यम से निपटाएं ताकि समय और धन दोनों की बचत हो सके।
गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर तहसील मिलक के स्थानीय बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व वरिष्ठ अधिवक्तागण, भारी संख्या में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स (PLVs), तहसील स्टाफ तथा दूर-दराज से आए क्षेत्रीय नागरिक एवं वादकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को विधिक जागरूकता से संबंधित हिंदी भाषा में छपी प्रचार-सामग्री (पैम्पलेट्स) भी वितरित की गई।
