Gulmarg Gondola में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तकनीकी खराबी के कारण गोंडोला रोपवे बीच हवा में रुक गया। घटना के समय करीब 300 पर्यटक अलग-अलग केबिनों में फंसे हुए थे। अचानक रोपवे रुकने से पर्यटकों में दहशत फैल गई और कई लोग घबराकर मदद के लिए आवाज लगाने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया और बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, SDRF और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंचीं और पर्यटकों को सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू किया गया।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल Manoj Sinha के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन पर लगातार नजर रखी जा रही है। उपराज्यपाल ने डीजीपी को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
वहीं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने लोगों से घबराने की जरूरत नहीं बताते हुए कहा कि प्रशासन हालात पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है और सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है।
गौरतलब है कि Gulmarg का गोंडोला एशिया के सबसे ऊंचे और लोकप्रिय रोपवे में शामिल है, जहां हर साल हजारों पर्यटक घूमने पहुंचते हैं। फिलहाल तकनीकी खराबी के कारणों की जांच की जा रही है।
BY Snigdha Srivastava
