दीपावली पर गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी — मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सौगात, हरियाणा सरकार ने बढ़ाया गन्ने का रेट

चंडीगढ़ ( एम पी भार्गव ) । दीपावली के शुभ अवसर पर हरियाणा के गन्ना किसानों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से बड़ी सौगात मिली है। प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए गन्ने के रेट में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस निर्णय के साथ हरियाणा अब देश में सबसे अधिक गन्ना मूल्य देने वाला राज्य बन गया है।

सरकार ने अगेती किस्म के गन्ने का मूल्य ₹400 प्रति क्विंटल से बढ़ाकर ₹415 प्रति क्विंटल कर दिया है, जबकि पछेती किस्म का मूल्य ₹393 प्रति क्विंटल से बढ़ाकर ₹408 प्रति क्विंटल तय किया गया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसानों की मेहनत और समर्पण हरियाणा की आर्थिक रीढ़ हैं। सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस फैसले से प्रदेश के लाखों गन्ना किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। किसान संगठनों ने भी मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय दीपावली पर किसानों के लिए “दोगुनी खुशी की सौगात” लेकर आया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.