मोहर्रम को लेकर गोमती जोन पुलिस अलर्ट,थानों पर हुई पीस कमेटी की बैठक

  • रिपोर्ट: पंकज झा

वाराणसी। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से गोमती जोन के थाना जंसा, बड़ागांव और मिर्जामुराद में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ संवाद कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम के जुलूस केवल निर्धारित मार्ग एवं समय के अनुसार ही निकाले जाएं। बिना अनुमति किसी नए मार्ग या कार्यक्रम में परिवर्तन न किया जाए। सोशल मीडिया पर अफवाह, भड़काऊ या सांप्रदायिक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

बैठक में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रयोग, यातायात नियमों का पालन, भीड़ नियंत्रण, स्वयंसेवकों की तैनाती तथा बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही आयोजकों से सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा एवं स्वच्छता बनाए रखने का भी आग्रह किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने, अफवाह फैलाने अथवा प्रशासनिक निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.