Savarn Army Mirzapur: गिरिजेश मिश्रा बने सवर्ण आर्मी मिर्जापुर के जिला अध्यक्ष, संगठन ने सौंपी नई जिम्मेदारी
Savarn Army Mirzapur News: गिरिजेश मिश्रा बने सवर्ण आर्मी मिर्जापुर के जिला अध्यक्ष, संगठन ने सौंपी नई जिम्मेदारी सवर्ण आर्मी संगठन ने संगठनात्मक विस्तार के तहत गिरिजेश मिश्रा को मिर्जापुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के प्रदेश महासचिव विजय राज शुक्ला ने नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सवर्ण आर्मी मिर्जापुर के जिला संयोजक सुशील कुमार पाण्डेय ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सवर्ण आर्मी चीफ सर्वेश पाण्डेय के निर्देश पर जिले के पदाधिकारियों की सहमति से यह नियुक्ति की गई है।
उन्होंने बताया कि गिरिजेश मिश्रा लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण और समाज के सम्मान एवं अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर उनकी भागीदारी को देखते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
Savarn Army Mirzapur को मिलेगी नई मजबूती
जिला संयोजक सुशील कुमार पाण्डेय ने विश्वास जताया कि गिरिजेश मिश्रा के जिला अध्यक्ष बनने से मिर्जापुर में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि संगठन अपने मूलमंत्र ‘संगठन, सम्मान और संघर्ष’ के साथ जिले में सवर्ण समाज के हितों के लिए कार्य करेगा।
नियुक्ति के बाद सवर्ण आर्मी परिवार की ओर से गिरिजेश मिश्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिले में संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तार होगा।
Reported By Manjay Verma

[…] […]