जेल से रिहा होकर श्रीनगर पहुंचे इंजीनियर रशीद, पीएम मोदी पर किया तीखा हमला, कहा- उमर-महबूबा से बड़ी है मेरी लड़ाई

श्रीनगर: तिहाड़ जेल से अंतरिम बेल पर रिहा होकर जम्मू-कश्मीर की बारामूला सीट से सांसद इंजीनियर रशीद गुरुवार को श्रीनगर पहुंचे। श्रीनगर पहुंचते ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला।

रशीद ने न केवल प्रधानमंत्री पर आरोप लगाए, बल्कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, “मेरी लड़ाई उमर और महबूबा की लड़ाई से बहुत बड़ी है। मैं यहां सिर्फ इन नेताओं से नहीं, बल्कि उन नीतियों से लड़ने आया हूं जो कश्मीर के लोगों के हितों के खिलाफ हैं।”

रशीद की रिहाई और उनके बयानों ने कश्मीर की राजनीतिक हलचल को एक बार फिर तेज कर दिया है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.