Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में राष्ट्रपति एक बार व पीएम मोदी आएंगे दो बार, कुंभ मेले के दौरान होंगे 25 मेगा इवेंट

प्रयागराज: महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं, और इस बार मेले में 25 मेगा इवेंट आयोजित किए जाएंगे। इन इवेंट्स में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

राष्ट्रपति मुर्मु कुंभ के शुरू होने के बाद एक बार मेले में शिरकत करेंगी, जबकि प्रधानमंत्री मोदी दो बार आएंगे—पहली बार कुंभ की शुरुआत में और दूसरी बार समापन के अवसर पर। इसके अलावा, कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और डेलीगेट्स भी इस भव्य आयोजन में हिस्सा लेंगे।

गौरतलब है कि 2019 के दिव्य और भव्य कुंभ में भी प्रधानमंत्री मोदी ने दो बार शिरकत की थी, और इस बार भी यह आयोजन वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.