ऐलनाबाद पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोपी को दबोचा, सरकारी अस्पताल ऐलनाबाद से मोबाइल चोरी कर भागा था आरोपी 

ऐलनाबाद 18 जुलाई ( भार्गव ) थाना ऐलनाबाद पुलिस ने मोबाइल चोरी के एक मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्रार्थी रणजीत सिंह निवासी संतोखपुरा, तहसील रानियां ने दिनांक 18.05.2025 को थाना ऐलनाबाद में शिकायत दी थी कि वह सरकारी अस्पताल ऐलनाबाद में नाइट ड्यूटी पर था और सुबह 5 बजे उसका सैमसंग मोबाइल गायब मिला।CCTV फुटेज जांच में एक व्यक्ति को सुबह करीब 2:30 बजे मोबाइल उठाकर जेब में डालते देखा गया। पहचान के आधार पर आरोपी हाकम सिंह उर्फ हरभगवान पुत्र हरपाल सिंह निवासी वार्ड नं. 06, ऐलनाबाद हाल काशी का बास, सिरसा को चिह्नित किया गया।
प्रबन्धक थाना ऐलनाबाद उप नि0 प्रगट सिहं ने बताया कि शिकायत पर थाना ऐलनाबाद में FIR संख्या 166 दिनांक 18.05.2025 धारा 305, तहत दर्ज कर अनुसन्धान शुरू किया गया व धारा 238 बी0एन0एस0 जोडी गई । दिनांक 17.07.2025 को आरोपी को काबू कर पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया ।आरोपी को आज पेश न्यायालय करके न्यायिक हिरासत मे भेजा जाएगा ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.